कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में पंकज यादव की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। भांजे के तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रास्ते में हुए सड़क हादसे ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। अमृतपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंकज यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार उजरा मऊ निवासी पंकज यादव पुत्र रामनारायण बुधवार को मंजा गांव में अपने भांजे के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पंकज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल पंकज को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

तीन बच्चों की जिम्मेदारी छोड़ गए पंकज

पंकज यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार के लिए वह अहम सहारा थे। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी अंजलि, मां गुड्डी और अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बदहवास हो गईं, वहीं मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया। एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पंकज की असमय मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें