कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 419 जोड़ों के विवाह समारोह की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

रिपोर्टर सत्यम राठौर फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में 419 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में 20 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित क्रिश्चियन कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी जोड़ों, उनके परिजनों और अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य जरूरी इंतजाम समय से सुनिश्चित किए जाएं।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि 419 जोड़ों का यह सामूहिक विवाह समारोह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराया जाए।

SATYAM RATHORE
Author: SATYAM RATHORE

Leave a Comment

और पढ़ें