कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

कायमगंज कृषि मंडी में भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर राख

आम सीजन से पहले व्यापारियों पर टूटा संकट, सुरक्षा गार्डों पर लापरवाही का आरोप

कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और कई फल व्यापारियों की दुकानें इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। घटना से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और देर रात तक आग बुझाने का अभियान चलता रहा।

बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले फल व्यापारियों के बारदाने में लगी, जिसके बाद लपटें तेजी से फैल गईं। आग में फल व्यापारी नन्हे मियां, शानू खान, इफ्तार और अंबुज गंगवार की दुकानें पूरी तरह स्वाहा हो गईं। व्यापारियों के अनुसार आगामी आम सीजन को देखते हुए दुकानों में भारी मात्रा में नया बारदाना और अन्य जरूरी सामान रखा गया था, जो आग में जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए एक गाड़ी नाकाफी साबित हुई। इसके बाद फर्रुखाबाद मुख्यालय और एटा जनपद के अलीगंज से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मौके पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे।

घटना के बाद व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता और उमेश गुप्ता ने मंडी समिति में तैनात सुरक्षा गार्डों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग की जानकारी मिल जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।

पीड़ित व्यापारियों ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें