कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

गंगा दशहरा पर्व को लेकर फतेहगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, 24 मई शाम 6 बजे से 26 मई तक रहेगी व्यवस्था

कल्पवृक्ष, ब्यूरो रिपोर्ट-

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जनपद फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की गई है। यह व्यवस्था 24 मई 2026 की शाम 6:00 बजे से 26 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित मार्गों का पालन करने को कहा है।

पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन के अनुसार—

कन्नौज-कानपुर मार्ग से फतेहगढ़ की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों को गुरसहायगंज से ही छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

छिबरामऊ मार्ग से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से बेवर (जनपद मैनपुरी) की ओर मोड़ा जाएगा।

मैनपुरी मार्ग से फतेहगढ़ आने वाले सभी मालवाहकों को बेवर में ही रोक दिया जाएगा।

एटा मार्ग से आने वाले वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर पर रोका जाएगा।

शाहजहांपुर/बरेली मार्ग से आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज, हुल्लापुर और जरियनपुर चौराहे पर रोककर डायवर्ट किया जाएगा।

हरदोई मार्ग से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहकों को रूपापुर (थाना सवायजपुर) में रोका जाएगा।

निर्धारित पार्किंग स्थल भी किए गए तय

गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के छोटे वाहनों की पार्किंग हेतु प्रशासन ने अलग-अलग स्थान निर्धारित किए हैं

1. बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं मार्ग से आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग वन चेतना केंद्र में की जाएगी।

2. इटावा और छिबरामऊ मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग राधा रानी हॉस्पिटल परिसर में होगी।

3. नवाबगंज, शमसाबाद, लालगेट तिराहा, कादरीगेट तिराहा और लखनऊ रोड से आने वाले वाहनों को मालती गार्डन में पार्क कराया जाएगा।

4. मिलिट्री चौराहा से आर्मी कैंट मार्ग होते हुए पांचालघाट आने वाले वाहनों की पार्किंग सोनू टोल के पास की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सहयोग करें, जिससे गंगा दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें