कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली व्यवस्था पर अधिकारियों की ली सख्त क्लास, कहा— उपभोक्ताओं को मिले निर्बाध विद्युत आपूर्ति

ब्यूरो रिपोर्ट-

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन और विभिन्न डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि आमजन, किसान, व्यापारी और उद्योगों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बिजली कटौती, फाल्ट और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हर हाल में सुचारू रखी जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर खराब होने, लाइन फाल्ट और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए गए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुविधा, विश्वास और विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं के समाधान में जवाबदेही तय होगी।

उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए तथा बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संवेदनशीलता और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।

प्रदेश सरकार के इस सख्त रुख के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें