कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

फर्रुखाबाद को मिला नया सीएमओ, डॉ. आनंद उपाध्याय संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए फर्रुखाबाद जिले को नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) दिया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार जालौन में चिकित्साधीक्षक के पद पर कार्यरत डॉ. आनंद उपाध्याय को फर्रुखाबाद का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान सीएमओ डॉ. अवनीन्द्र कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण महानिदेशालय, लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

गौरतलब है कि डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने 4 जुलाई 2022 को फर्रुखाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार संभाला था। लगभग चार वर्षों के कार्यकाल के बाद उनके स्थानांतरण की घोषणा होते ही स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

नए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय की नियुक्ति को जिले के स्वास्थ्य प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उनके आगमन को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है। उम्मीद की जा रही है कि वे शीघ्र ही फर्रुखाबाद पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना, ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना, अस्पतालों की व्यवस्थाओं को मजबूत करना तथा केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना नए सीएमओ की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह बदलाव जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली लेकर आ सकता है। अब जिलेवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों की निगाहें डॉ. आनंद उपाध्याय के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं पर टिकी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें