कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

सीएमओ का सीएचसी मोहम्मदाबाद में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

फर्रुखाबाद। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार एवं सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.सी. माथुर एवं डॉ. दीपक कटारिया भी मौजूद रहे। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। सीएमओ ने जन औषधि केंद्र, पैथोलॉजी लैब, राजकीय किशोर स्वास्थ्य केंद्र, लेबर रूम, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) वार्ड, डेंटल केयर यूनिट, वीपीएन यूनिट तथा आरएनटीसीपी केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय परामर्श, जांच सुविधाओं और अस्पताल कर्मियों के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आवश्यक चिकित्सकों की तैनाती कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और स्टाफ के बावजूद अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं, लेकिन मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. सन्नी मिश्रा सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों से सेवा भावना के साथ कार्य करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए इस औचक निरीक्षण को स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही और सक्रियता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें