कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद में संवरेंगे स्ट्रीट वेंडर, बनेंगे आधुनिक वेंडिंग जोन और मल्टीलेवल पार्किंग डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने किया स्थलीय निरीक्षण, शहर को जाम और अतिक्रमण से मिलेगी राहत

फर्रुखाबाद। जनपद की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, स्ट्रीट वेंडरों को सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने और शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेंडिंग जोन, मॉडल शॉप और मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि फतेहगढ़ कैंट, पीडब्ल्यूडी कार्यालय और सीएमओ कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत सड़क किनारे रेलिंग भी लगाई जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

इसके अलावा मिशन कंपाउंड और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान के सामने संचालित स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ‘नवयुग योजना’ के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल शॉप विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि छोटे व्यापारियों को स्थायी और व्यवस्थित व्यवसायिक स्थान उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने लाल सराय क्षेत्र में स्थित नजूल भूमि का भी अवलोकन किया। यहां मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के साथ-साथ सब्जी विक्रेताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना पर काम किया जाएगा। इससे शहर में पार्किंग की समस्या कम होगी और सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से शहर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी तथा आम नागरिकों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शहरवासियों को उम्मीद है कि इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ की तस्वीर बदल जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें