कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

दौलतपुर चकई में पुलिस चौपाल: महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर चकई में बुधवार को पुलिस द्वारा जनजागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सहायता और आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102, वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा अग्निशमन सेवा 101 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चौपाल में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी समस्या, अपराध, उत्पीड़न, साइबर ठगी या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के प्रभावी उपयोग और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।

थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सरकारी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोग किसी भी आपात स्थिति में सही समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा एवं जनहित से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें