कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

(अमृतपुर)”शादी की खुशियों पर हादसे का साया: टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, 10 घायल, 4 रेफर”

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर अमृतपुर

फर्रुखाबाद थाना अमृतपुर क्षेत्र के मुजहा-करनपुरदत्त मार्ग पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी समारोह के लिए टेंट का सामान लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर अमृतपुर से जटपुरा गांव की ओर टेंट का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमृतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

हादसे में आदित्य पुत्र बृजेश, प्रांशु, प्रेमी पुत्र दिनेश, सुधांशु पुत्र अनिल, शनि पुत्र शिवबरन, अजय पुत्र रामरतन, सिंकू पुत्र नरवीर सिंह, अंकित पुत्र आदर्श, सत्यम पुत्र अरविंद तथा गौरव घायल हो गए।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. प्रमित राजपूत ने चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बताया जा रहा है कि रुचि पुत्री दिनेश की शादी आगामी 20 जून को होनी है। शादी की तैयारियों के तहत टेंट का सामान ले जाया जा रहा था, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों पर चिंता की परछाईं डाल दी। परिवारजन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

पुलिस ने प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल होना माना है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें