कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, भाई पर चाकू से जानलेवा हमला; पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ कार्रवाई

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव सीढ़ेचकपुर में एक किशोरी से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके भाई पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का उसके भाई रामू ने विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव के विंदरपाल पुत्र पूरनलाल ने अपने भाइयों इन्द्रपाल और धर्मेंद्र के साथ मिलकर रामू को रास्ते में घेर लिया। जब रामू गली से खेत की ओर जा रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में उसके गले पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना राजेपुर पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल डॉ. राम मनोहर लोहिया से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते घायल युवक को अस्पताल न पहुंचाया जाता तो घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी। वहीं, पीड़ित परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

पुलिस की सख्ती के बाद क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें