कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

नोएडा की अरान्या सोसाइटी में एसी फटने से भीषण आग, मची अफरा-तफरी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-119 स्थित The Aranya सोसाइटी के एक फ्लैट में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (एसी) के फटने के बाद लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

 

आग लगते ही फ्लैट से धुआं उठने लगा, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के फ्लैटों तक आग फैलने से रोक लिया।

प्रारंभिक जानकारी में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि फ्लैट में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आने से काफी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही आग लगने की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सावधानी जरूरी:

विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान एसी का लगातार उपयोग, खराब वायरिंग, ओवरलोडिंग या समय पर सर्विस न होने से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर एसी और बिजली के उपकरणों की जांच कराना आवश्यक है।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें