कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

फर्रुखाबाद। जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची अपने पिता के साथ मवेशी चराने गई थी, तभी गांव के एक युवक ने खेत में उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि वहां आरोपी के परिजनों ने उल्टा अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़िता के चाचा के सिर पर ईंट मार दी गई, जिससे वह घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी पक्ष का मनोबल बढ़ा। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

फिलहाल मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मुख्य विन्दु:

8 वर्षीय बच्ची। से खेत में दुष्कर्म के प्रयास का आरोप।

शिकायत करने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट का आरोप

पीड़िता के चाचा के सिर पर ईंट मारकर किया घायल।

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

कमालगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Arif Siddiqui
Author: Arif Siddiqui

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें