कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

ओवरटेक को लेकर हाईवे पर बारातियों ने ट्रक रुकवाकर चालक से की मारपीट, पथराव में ट्रक के शीशे टूटे

रिपोर्टर- रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार को ओवरटेक को लेकर ट्रक चालक और बारातियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बारातियों ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया, चालक के साथ मारपीट की और ट्रक पर पथराव कर आगे के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद से शाहाबाद जा रही एक निजी बस में बाराती सवार थे। गांधी गांव के पास बस और ट्रक के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला बढ़ गया।

आरोप है कि बारातियों ने ट्रक का पीछा करते हुए जैनापुर गांव के पास उसे रुकवा लिया। वहां दो दर्जन से अधिक लोगों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की और ट्रक पर ईंट-पत्थर बरसाए। पथराव में ट्रक के आगे के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। सूचना मिलते ही राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक से घटना की जानकारी लेकर वाहन का नंबर सहित अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए। इसके बाद बारातियों से भरी बस को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें