कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

30 जून से लापता हरदोई निवासी युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला, कई दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी

रिपोर्टर- आरिफ सिद्दीकी संवाददाता कमालगंज

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस, खुदागंज चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

 

मृतक की पहचान हरदोई जनपद निवासी राजू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजू अपनी बहन के घर थाना कमालगंज क्षेत्र के अखमेलपुर गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह 30 जून से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कई दिनों बाद शुक्रवार को उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के मुताबिक शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी खराब अवस्था में था। शव को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस को ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता लेनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मौत को लेकर कई आशंकाएं जताई हैं। उनका कहना है कि जिस परिस्थिति में शव मिला है, वह कई सवाल खड़े करती है और पूरे मामले की निष्पक्ष व गहराई से जांच होनी चाहिए। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार या पुष्टि नहीं की है।

 

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट भी विवेचना का हिस्सा बनेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

 

फिलहाल कमालगंज पुलिस युवक के 30 जून को लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

📍 घटना स्थल: कतरौली पट्टी के पास, थाना कमालगंज, जनपद फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)।

Arif Siddiqui
Author: Arif Siddiqui

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें