कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

जस्ट डायल के जरिए लाखों की साइबर ठगी का शक, राजेपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, कई संदिग्ध हिरासत में

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में सामने आए साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में, जिसमें जस्ट डायल के जरिए ठगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ताबड़तोड़ दबिश देकर कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस साइबर ठगी में एक से अधिक लोगों की भूमिका हो सकती है। इसी संभावना को देखते हुए राजेपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल है।

जांच के दौरान पुलिस संदिग्धों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, बैंक खातों सहित अन्य डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का उद्देश्य साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करना है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी का नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था और इसके तार किन-किन स्थानों से जुड़े हैं।

थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर ठगी से जुड़े मामले में कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद इस साइबर ठगी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। वहीं, क्षेत्र में पुलिस की लगातार कार्रवाई से साइबर अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें