कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद के पट्टी दारापुर में विकास कार्य पर उठे सवाल, सड़कों पर भरा गंदा पानी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा”

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टी दारापुर में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में गांव का अपेक्षित विकास नहीं हुआ, जिससे उन्हें रोजाना गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के कई लोगों ने घरों का गंदा पानी निकालने के लिए नालियों को तोड़कर चकमार्ग और खेतों की ओर बहा दिया है। पानी की उचित निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गांव की सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगी हैं। सड़कों पर नाले का गंदा पानी जमा रहने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान तीसराम ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे गांव में नारकीय स्थिति बनी हुई है।

लगातार जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी गहरा गई है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव का निरीक्षण कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें