कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

फर्रुखाबाद में हाईवे पर सनसनी: पत्नी-बच्चे के सामने युवक की गोलियों से हत्या, वाराणसी से लौटते समय बदमाशों ने बरसाईं गोलियां 

रिपोर्टर रजत गुप्ता, संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। जिले के कादरीगेट थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार रात करीब 9 बजे दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गंगा ढाबा से लगभग 100 मीटर आगे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को उसकी पत्नी और बच्चे के सामने गोलियों से भून दिया। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

मृतक की पहचान अरुण हुड्डा (30 वर्ष) निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वाराणसी दर्शन कर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद वे फर्रुखाबाद होते हुए आगरा जा रहे थे। रास्ते में कादरीगेट क्षेत्र में कुछ सामान खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक गाड़ी से दो युवक उतरे और अरुण हुड्डा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चा बाल-बाल बच गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें