कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद में सड़क सुरक्षा पर बड़ा मंथन: डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाएं रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद, 30 जुलाई 2026

जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित परिवहन, लोक निर्माण, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की गहन समीक्षा करते हुए चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के शीघ्र सुधार, यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने, ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक ने भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने तथा ओवरलोड वाहनों पर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए, जिससे जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित हो सके।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें