कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

राजेपुर पुलिस की तत्परता लाई रंग, गुमशुदा युवक पांचालघाट से सकुशल बरामद

रिपोर्टर रजत गुप्ता, संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर पुलिस ने गुमशुदा युवक की तलाश में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवक के सुरक्षित मिलने से परिवार के लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने 37 वर्षीय चंद्रभूषण पुत्र नन्हे सिंह, निवासी ग्राम विरसिंहपुर, थाना राजेपुर को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों (लोकेशन ट्रेसिंग) के आधार पर युवक को थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट से बरामद किया गया। इसके बाद उसे थाना राजेपुर लाकर आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी की गईं और परिजनों को सूचना देकर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला, साइबर सेल के उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार तथा हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजेपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल एक परिवार की चिंता समाप्त हुई, बल्कि आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ। परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें