कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

डॉ. युवराज सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली का भव्य आयोजन, गूंजे देशभक्ति के नारे

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर 

फर्रुखाबाद/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के अमृतपुर क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

डॉ. युवराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस गौरवमयी रैली का शुभारंभ राजेपुर स्थित दयानंद इंटर कॉलेज से हुआ।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, युवाओं और गणमान्य जनों ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

हाथों में तिरंगा और दिलों में राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम लिए प्रतिभागियों के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।इस विशेष अवसर पर डॉ. युवराज सिंह ने रैली में उपस्थित बुजुर्गों और सम्मानित नागरिकों को पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

 

डॉ युवराज सिंह ने कहा कि अमृतपुर की इस पावन धरती पर, दयानंद इंटर कॉलेज से शुरू हुई इस तिरंगा रैली ने जो इतिहास रचा है, उसे देखकर मेरा मन अत्यंत भावुक और गर्व से भर गया है। आज जब मैं आप सभी युवाओं की आँखों में देश के प्रति यह चमक और आपके हाथों में यह लहराता हुआ तिरंगा देख रहा हूँ, तो मुझे पूरा विश्वास हो गया है कि हमारा देश सुरक्षित हाथों में है। आपके इस जोश ने पूरे अमृतपुर क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है। चारों तरफ गूँजते ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों ने आज हर नागरिक के भीतर राष्ट्रप्रेम की एक नई ऊर्जा फूंक दी है।इस दौरान भाजपा के अमृतपुर मंडल, सहित जिला के पदाधिकारी एवं विभिन्न सेक्टर और बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें