कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

कुईया गांव में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी, लहन और भट्टियां नष्ट

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुईया में शनिवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और राजेपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा के नेतृत्व में टीम ने उपनिरीक्षक गौरव शुक्ला और पुलिस टीम के साथ गांव में कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों की जांच की।

कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में लहन मिला, जिसे नष्ट कराया गया। इसके साथ ही कच्ची शराब तैयार करने के लिए लगाई गई भट्टियों को भी मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। संयुक्त टीम की कार्रवाई से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध कच्ची शराब का निर्माण या बिक्री होने की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस या आबकारी विभाग को सूचना दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा मय टीम, उपनिरीक्षक गौरव शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल रंजना, कांस्टेबल रविंद्र सिंह और कांस्टेबल वीरज सिंह शामिल रहे।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें