कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

पिकअप की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, चालक को लोगों ने पकड़ा

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम भुड्डनपुर की मड़ैया के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार को पिकअप की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भुड्डनपुर निवासी महावीर सिंह पुत्र रामरतन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण उनका 11 वर्षीय पुत्र अनूप गांव के सामने इटावा-बरेली हाईवे के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान पांचाल घाट की ओर से हुल्लापुर की तरफ जा रही पिकअप ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अनूप को टक्कर मार दी।

हादसे में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे तिर्वा-कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में अनूप ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची राजेपुर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। मृतक के पिता ने पुलिस से मामले की जांच कर चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अनूप दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई सिद्धार्थ अभी महज दो वर्ष का है। बेटे की मौत की खबर से मां रीता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें