रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से बिगड़े हालातों के बीच भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह की टीम ने प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए राहत अभियान चलाया। टीम ने बाढ़ प्रभावित गांव चैनगंज और खानपुर में घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया।

बाढ़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को भोजन व पेयजल के संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मुश्किल समय में डॉ. युवराज सिंह की टीम ने प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर उन्हें भोजन मुहैया कराया। टीम के सदस्यों ने यह सुनिश्चित किया कि बाढ़ की वजह से कोई परिवार भोजन से वंचित न रहे।
घर के दरवाजे पर भोजन लेकर पहुंची टीम को देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय सीधे उनके घर तक भोजन पहुंचाना बड़ी मदद है।
डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि अमृतपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








