कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

उजरामऊ में बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही अलर्ट

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम उजरामऊ में बुधवार को बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के बीच जुलूस निकाला गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे के साथ निकला जुलूस गांव के विभिन्न निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा।

जुलूस के दौरान थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जुलूस के मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और भीड़ तथा यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।

पुलिस ने जुलूस के दौरान लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए

पुलिसकर्मियों ने जुलूस मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी। थाना पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से आए इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर वापस गांव पहुंचा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनी रही

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें