कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

मुनीम से तमंचे के बल पर 8 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

रिपोर्टर आरिफ सिद्दीकी संवाददाता

कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने नारायण तंबाकू कंपनी के मुनीम को तमंचे के बल पर निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपये की लूट कर ली। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कंपनी का मुनीम स्कूटी से करीब आठ लाख रुपये लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि त्योहार के चलते यह रकम कंपनी के कर्मचारियों को वेतन के रूप में वितरित की जानी थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में मुनीम को रोक लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने पहले मुनीम के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद तमंचा दिखाकर उसके पास मौजूद रुपयों से भरा झोला छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। अचानक हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही कायमगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें