कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

रक्षाबंधन को लेकर राजेपुर पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। रक्षाबंधन त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए राजेपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। शुक्रवार को थाना राजेपुर के थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों, राहगीरों और आमजन से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

रक्षाबंधन पर बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को पर्स, मोबाइल फोन और आभूषणों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने आमजन को भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

पुलिस की सक्रियता से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया। राजेपुर पुलिस ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की अपील की।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें