कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

राखी बांधकर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता।

राजेपुर/फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव पट्टी दारापुर में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की हर परिस्थिति में रक्षा करने का वचन दिया।

रक्षाबंधन के अवसर पर अंकित राजपूत ने अपनी बुआ एवं बहनों काजल, अंशिका और स्वाती को राखी बंधवाने के बाद उपहार देकर सम्मानित किया। परिवार में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

रक्षाबंधन को लेकर करीब एक सप्ताह से ही बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों और नगरवासियों ने जमकर राखियों, मिठाइयों और अन्य सामान की खरीदारी की।

कई विद्यालयों में भी रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व ही कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व मनाया। सावन माह की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले इस त्योहार में बहनों ने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और लंबी उम्र की कामना की।

भद्रा समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे परिवारों में विधि-विधान से राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, उल्लास और भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया गया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें