कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

3 सितंबर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियां तेज डबरी में युद्धस्तर पर काम

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर को ग्राम डबरी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, जमीन के समतलीकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा कराने के लिए चार से अधिक जेसीबी मशीनें तथा करीब 20 से 30 मजदूर लगातार काम में जुटे हुए हैं। दिन-रात तेजी से कार्य कर कार्यक्रम स्थल को निर्धारित समय से पहले तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर मौजूद अधिकारी तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। लगभग हर घंटे व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को काम में तेजी लाने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन का विशेष जोर कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, समतलीकरण और आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित करने पर है।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

3 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डबरी में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों की लगातार आवाजाही और युद्धस्तर पर चल रहे तैयारियों के कार्य से कार्यक्रम स्थल पर हलचल बढ़ गई है। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें