कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

डबरी में सीएम के आगमन की तैयारियां तेज, रात-दिन जुटा पीडब्ल्यूडी

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद/राजेपुर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन सितंबर को डबरी गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को रफ्तार दे दी है। कार्यक्रम की पुष्टि होते ही प्रांतीय लोक निर्माण विभाग ने जनसभा स्थल पर मोर्चा संभाल लिया है। मैदान के समतलीकरण से लेकर हेलीपैड तैयार करने तक का काम तेजी से कराया जा रहा है। सोमवार को 10 ट्रैक्टर, चार जेसीबी, प्रेशर रोलर और 50 से अधिक मजदूर दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।

इटावा-बरेली हाईवे स्थित थाना राजेपुर क्षेत्र के डबरी गांव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एवं नोडल अधिकारी मुरलीधर और अधिशासी अभियंता अशोक कुमार की निगरानी में जेसीबी और ट्रैक्टरों से मैदान को समतल किया जा रहा है। हेलीपैड स्थल पर मिट्टी डालकर उसे मजबूत किया जा रहा है, जिससे बारिश होने पर भी जलभराव की स्थिति न बने।

वॉटरप्रूफ टेंट में होगी जनसभा

नोडल अधिकारी मुरलीधर ने बताया कि जनसभा स्थल पर वॉटरप्रूफ कमल टेंट लगाया जाएगा। इसके लिए टेंट की सामग्री मंगाई जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वीवीआईपी प्रवेश मुख्य मार्ग से होगा, जबकि आम लोगों के लिए डबरी संपर्क मार्ग से जनसभा स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी।

40 बीघा खेत में पार्किंग की तैयारी

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की भीड़ को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। राजेपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए शिव कुमार सिंह के करीब 40 बीघा खेत को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। वहीं हरदोई, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बढ़ाई निगरानी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की गतिविधियां लगातार बढ़ गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की मशीनें और मजदूर मैदान को तैयार करने में जुटे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें