कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

बारिश ने बदला CM योगी का कार्यक्रम, डबरी दौरा रद्द; अब पुलिस लाइन फतेहगढ़ में होगा कार्यक्रम

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर के प्रस्तावित फर्रुखाबाद दौरे को लेकर मंगलवार को बड़ा बदलाव किया गया है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम डबरी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

डबरी में पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, जनसभा स्थल, मंच, बैरिकेडिंग समेत सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा था। लेकिन मंगलवार को तेज बारिश के बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल में बदलाव का निर्णय लिया।

पुलिस लाइन में तैयारियां तेज

डबरी कार्यक्रम रद्द होने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग ने अब पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों को लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

डबरी के ग्रामीणों में था उत्साह

ग्राम डबरी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह था। मुख्यमंत्री के गांव में पहुंचने की तैयारियों के बीच ग्रामीण कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, खराब मौसम के चलते कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया है। अब सभी की नजरें 3 सितंबर को पुलिस लाइन फतेहगढ़ में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर टिकी हैं।

उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने बताया कि डबरी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फतेहगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें