कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

नवागंतुक थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। थाना राजेपुर में बुधवार को नवागंतुक थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न मामलों की जानकारी ली।

नवागंतुक थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त की जाए। उन्होंने आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने पर जोर दिया।

राजीव कुमार पांडे ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और आपसी समन्वय से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

नवागंतुक थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें