रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
राजेपुर राठौरी। जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर राठौरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को विधि-विधान और भक्तिमय माहौल एवं ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा का आगमन हुआ। गणेश प्रतिमा के विराजमान होते ही पूरे क्षेत्र में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंज उठे।

राजेपुर राठौरी में पिछले करीब नौ वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बप्पा की सेवा और पूजा-अर्चना में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं। गणेश प्रतिमा के आगमन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह करीब 8 बजे तथा शाम करीब 8 बजे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम की पूजा के बाद श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण भी कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश पंडाल में पहुंचकर बप्पा के दर्शन करेंगे। करीब एक हजार तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

इस वर्ष भी करीब दस दिनों तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जाएगी। पूरे महोत्सव के दौरान भक्तिमय कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
गणेश महोत्सव के आयोजन में हेमंत गुप्ता (ब्यूरो चीफ), ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अंशु गुप्ता (शिव शक्ति ट्रेडर्स), आरजू पाल(ओम ब्रांडेड शू ), राहुल सिंह, पुनीत गुप्ता, पवन गुप्ता (कृष्णा स्वीट हाउस), अजीत कुशवाह, मोनू कुशवाह, अजय यादव (नरेश मेडिकल स्टोर)सहित मित्र मंडली एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहता है। सभी के सहयोग से हर वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि-विधान से विराजमान कर महोत्सव मनाया जाता है।
आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष 24 सितंबर 2026 को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन होगा।
गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु बप्पा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पंडाल पहुंच रहे हैं।







