कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

अमृतपुर में डॉ. युवराज सिंह का धुआंधार जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

रिपोर्टर रजत गुप्ता, संवाददाता राजेपुर

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह ने बुधवार को ग्राम बड़ागांव (परतापुर खुर्द) पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। डॉ. युवराज सिंह ने क्षेत्र के वरिष्ठ एवं संभ्रांत नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका आशीर्वाद लिया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी बातें रखीं। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, प्रधान आशाराम वर्मा, कोटेदार संतोष वर्मा, जग रूप वर्मा, हंसराम वर्मा, ब्रजनंदन वर्मा, कृपाल सिंह कुशवाहा, शिवम बाजपेई, अरविंद कुशवाह, दिनेश कुशवाहा, नन्हे सिंह परमार, मुन्नू सिंह चौहान और रघुवीर चौहान समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र गंगा और रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित रहने वाला क्षेत्र है। ऐसे में बाढ़ के दौरान राहत, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और आवागमन जैसी समस्याएं ग्रामीणों के लिए प्रमुख मुद्दे रहती हैं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले नेतृत्व की जरूरत पर अपनी बात रखी।

डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास और स्नेह उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रवासियों के बीच लगातार रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें