कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पहुंचकर सुनी पीड़ितों की समस्याएं सुनी एवं 185 ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

अमृतपुर। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों की मदद के लिए शनिवार को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की टीम तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव खानपुर पहुंची। यहां 185 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को काफी राहत मिली।

राहत वितरण कार्यक्रम में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, तहसीलदार शशांक सिंह और ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने आवागमन, आवश्यक वस्तुओं और अन्य परेशानियों से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति में जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी।

राहत वितरण के दौरान ग्राम प्रधान रमेश राजपूत, धर्मेंद्र सिंह, लालू कुमार, प्रधान राजू कुमार, अतुल प्रताप सिंह, एसआई जगदीश वर्मा और एसआई अरविंद अवस्थी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रभावित गांवों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को लगातार सक्रिय रखा गया है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें