फर्रुखाबाद/ राजेपुर
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गणेश उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया श्रद्धालुओ ने पूरे श्रध्दा और टी भक्ति भाव के साथ बप्पा को विदाई दी, इस दौरान पांचाल घाट परिसर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ, के जय घोष से गूंज उठा

विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी पूरे उत्साह के साथ मौजूद थे

प्रतिमा विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने द धूप-दीप और गेंदें के फूलों की मालाओं से भगवान गणेश की पूजा और आरती की

इसके बाद परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया गया बप्पा की विदाई के मौके पर युवाओं और बच्चों में खास उत्साह दिखा कई युवाओं ने विक्ट्री
साइन बनाकर अपनी खुशी जाहिर की
वैदिक मंत्रो और धार्मिक रीति, रिवाजों के साथ गणेश प्रतिमा को पवित्र जल में विसर्जन किया गया इस आयोजन के दौरान पांचाल घाट पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के इंतजाम किए थे जिससे विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ
जितने भी हमारे भक्त लोग थे सभी ने शुरू से लेकर अंतिम दिन तक सहयोग किया
मुख्य अध्यक्ष राहुल राजपूत, रामजीत ठेकेदार, सुरजीत ठेकेदार, अंकित राजपूत, बबलू, ब्रह्म दत्त, मानसिंह, पिंकू, रामू, पिंटू, विष्णु, अभिषेक, दिनेश, प्रमुख, चंदन, लीलाराम, अयोध्यादी,
सुधांशु, गोविंद, संजीव, आदि लोग ने सहयोग दिया




