कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

राजेपुर में बारिश से जलभराव, छात्रों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर। जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। राजेपुर डवरी मार्ग पर स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मुख्य रास्ते में पानी भरने से छात्र-छात्राओं और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेपुर-डबरी मार्ग के दोनों ओर नाले बनाए गए हैं, लेकिन नालों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर नालों को बंद कर दिए जाने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

इसी तरह जूनियर हाईस्कूल, राजेपुर के मुख्य मार्ग पर भी बारिश के बाद जलभराव की समस्या सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के मौसम में यहां पानी जमा हो जाता है, जिससे छात्रों और राहगीरों को रास्ते से निकलने में दिक्कत होती है।

जलभराव के कारण लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर और अन्य कीड़े तेजी से पनप रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन नाले के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नालों की सफाई कराकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव न हो और छात्रों व राहगीरों को राहत मिल सके।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें