रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में विप्लव पार्टी की गतिविधियां लगातार तेजी से चल रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद गुप्ता फर्रुखाबाद की सस्ता हाल व्यवस्था और विकास की सुस्त पड़ी रफ्तार को तेज करने की बात करते हैं इसके साथ ही इन सभी समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है, इस पर भी वह गंभीरता से जनता के बीच जाकर बात कर रहे हैं। जनता भी उनकी बात को हाथों हाथ ले रही है।

डॉ अरविंद गुप्ता की तरफ से लगातार विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय को खोला जा रहा है। वह कहते हैं कि जो चुनाव से पहले जनता संवाद केंद्र उनकी पार्टी खोल रही है। चुनाव के बाद उनके विधायक बनते ही जनता को बड़ी सहूलियत देते हुए जनता संवाद केंद्र, जनता के लिए समाधान केंद्र बन जाएंगे। जनता को विधायक से जुड़े हुए कामों को कराने के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा। उनके मोहल्ले उनके गांव में ही विधायक से जुड़े काम होंगे।
मंगलवार को शहर के मोहल्ला गंगानगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्लव पार्टी डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने जनता संवाद केंद्र संख्या 8 का उद्घाटन किया और कार्यालय प्रभारी के तौर पर अंकित गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि अंकित गुप्ता बेहद कर्मठ और सक्रिय व्यक्ति हैं। जन सामान्य का सहयोग लेकर हम सभी फर्रुखाबाद की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेंगे।
इस दौरान अंकित कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, आशीष कटियार, विनय गुप्ता, सुशील वर्मा, अर्पित गुप्ता, पंकज गुप्ता, ओमप्रकाश सैनी आदि गणमान्य मौजूद रहे।




