रिपोर्ट रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में विप्लव पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियां लगातार गति पकड़ रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता ने शहर के बढ़पुर स्थित बैरिस्टर गली में फीता काटकर जनता संवाद केंद्र संख्या 9 का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने निष्ठावान कार्यकर्ता रजत कठेरिया को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें स्थानीय जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का मंत्र दिया।
डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा, “चुनाव से पहले जो कार्यालय जनता संवाद केंद्र के रूप में खुल रहे हैं, विधायक बनते ही वे स्थायी ‘समाधान केंद्र’ में बदल जाएंगे। जनता को अपने काम कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि उनके मोहल्ले और गांव में ही समस्याओं का निस्तारण होगा।”
विप्लव पार्टी का लक्ष्य
फर्रुखाबाद की लचर व्यवस्था और सुस्त विकास की रफ्तार को तेज कर शहर की तस्वीर और तकदीर बदलना है। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय जनता ने खुलकर समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें डॉ. अरविंद से ही आस और पूरा विश्वास है कि वही उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संभालेंगे।
उद्घाटन के दौरान गौरव शेखर, प्रभु दयाल कठेरिया, रोहित कठेरिया, अग्निवेश कठेरिया, लल्लन गुप्ता व बबली गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




