कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद: डॉ. जिज्ञासा सिंह की बड़ी पहल, जोगराज हॉस्पिटल में गरीब गर्भवती महिलाओं हेतु नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कैंप

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता

फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित जोगराज हॉस्पिटल में शनिवार को सोनोलॉजिस्ट डॉ. जिज्ञासा सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड एवं जांच कैंप का आयोजन किया। इस शिविर के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से पहुंची लगभग दो दर्जन जरूरतमंद महिलाओं के नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किए गए और रिपोर्ट देकर आगे की चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की गई।

ग्रामीण अंचल से आए एक मरीज के पति ने डॉ. जिज्ञासा सिंह के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा, “डॉक्टर साहिबा का व्यवहार बेहद सरल और आत्मीय था। उन्होंने अल्ट्रासाउंड के दौरान मुझे भीतर बुलाकर मशीन पर बच्चे को दिखाया। अस्पताल का माहौल देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि हम किसी क्लीनिक में हैं, बल्कि लगा जैसे अपनों के बीच हों।” वहीं खड़कपुर क्षेत्र से आई एक महिला ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह जांच कराने में असमर्थ थी, लेकिन यहां बिना एक भी रुपया खर्च किए सम्मानपूर्वक पूरी जांच की गई।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जिज्ञासा सिंह, भाजपा के लोकप्रिय नेता डॉ. युवराज सिंह की धर्मपत्नी हैं। डॉ. युवराज सिंह ने भी हालिया बाढ़ आपदा के दौरान जनपद के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में हजारों पीड़ितों के लिए मेडिकल कैंप लगाए थे, जिसकी जनता ने खूब सराहना की थी। उसी सेवाभाव को आगे बढ़ाते हुए डॉ. जिज्ञासा सिंह ने अब गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए यह अनोखा कदम उठाया है।

डॉ. जिज्ञासा सिंह ने बताया, “कई आर्थिक रूप से अक्षम महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सही समय पर उचित जांच नहीं मिल पाती, जिससे प्रसव के वक्त गंभीर जटिलताएं पैदा होती हैं। समय पर अल्ट्रासाउंड होने से मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य का सटीक आंकलन हो जाता है।” उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी हर महीने कम से कम एक बार इस तरह का नि:शुल्क कैंप आयोजित करने का प्रयास करेंगी, ताकि किसी भी जरूरतमंद महिला को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें