कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह, अमृतपुर के विकास और जन-मुद्दों पर हुई चर्चा, मिला आशीर्वाद 

रिपोर्टर रजत गुप्ता राजेपुर

फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधानसभा कक्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा युवा नेता डॉ. युवराज सिंह ने भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने डॉ. युवराज को अपना अमूल्य समय देकर मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिया।

मुलाकात के बाद डॉ. युवराज सिंह ने कहा, “रक्षा मंत्री जी के सरल स्वभाव और प्रेरणादायक विचारों से मुझे नई ऊर्जा मिली है। उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।”

**अमृतपुर से रक्षा मंत्री का विशेष लगाव*

रक्षा मंत्री का अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वे राजेपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान डॉ. युवराज ने अमृतपुर क्षेत्र की जनता की आवाज और क्षेत्रीय विकास के प्रमुख मुद्दों को रक्षा मंत्री के समक्ष मजबूती से रखा।

*बाढ़ त्रासदी में बने जनता का सहारा*

डॉ. युवराज सिंह की पहचान क्षेत्र में एक समर्पित जनसेवक के रूप में उभरी है। हाल ही में आई भीषण बाढ़ के दौरान उन्होंने प्रभावित गांवों में विशाल स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन कर हजारों लोगों को मुफ्त इलाज और दवाइयां मुहैया कराईं। उनके इस सेवा कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

दिल्ली से लखनऊ तक अमृतपुर की जनता की मजबूत आवाज बने डॉ युवराज*

उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्रियों से लगातार मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना डॉ. युवराज की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों बाद अमृतपुर को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसकी पहुंच और आवाज लखनऊ और दिल्ली तक सीधी है। जनता में उनके प्रति बढ़ता यह विश्वास आगामी राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें