कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

जैनापुर के पास भीषण सड़क हादसा: टैंकर-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, महिला और मासूम की मौत, तीन घायल

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। इटावा-बरेली हाईवे पर थाना राजेपुर क्षेत्र के जैनापुर के पास शनिवार को टैंकर और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला पूजा और उसकी चार वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टर हिमांशु राजपूत ने महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांचालघाट निवासी विमलेश अपनी पत्नी पूजा और चार वर्षीय बेटी के साथ शाहजहांपुर स्थित ससुराल से फर्रुखाबाद लौट रहा था। इसी दौरान डाबरी की तरफ से आ रही पिकअप फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी, जबकि फर्रुखाबाद की ओर से आ रहा टैंकर हुल्लापुर की तरफ जा रहा था। जैनापुर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित हो गया, जिससे हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें महिला और बच्ची की मौत हो गई। मृतकों के पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक अन्य घायलों के नाम और पते की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृत महिला मृत बच्चे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें