कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, सुबह जाल डालने पर मिला शव

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मंगलवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गया था। बताया जा रहा है कि तालाब के किनारे पैर फिसलने से वह पानी में गिरकर डूब गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला बुधवार सुबह तालाब में जाल डलवाने पर उसका शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

कुबेरपुर गांव निवासी हारुन पुत्र शब्बीर (32) मंगलवार शाम शौच के लिए गांव के बाहर गया था। आशंका है कि तालाब के किनारे पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूब गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन रातभर तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह तालाब में जाल डलवाया गया, जिसके बाद युवक का शव बरामद हुआ। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी और उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें