कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद में विप्लव पार्टी का जनाधार तेज: लाल गेट पर खुला 15वां ‘जनता संवाद केंद्र’, प्रांजल गुप्ता बने प्रभारी

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता

फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में विप्लव पार्टी का जनसंपर्क अभियान पूरी गति के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में शहर के प्रमुख क्षेत्र लाल गेट पर 15वें ‘जनता संवाद केंद्र’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए केंद्र के जरिए पार्टी का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जनसामान्य के कल्याण, क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ प्रांजल गुप्ता को इस संवाद केंद्र का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि ये संवाद केंद्र भविष्य में जनता के लिए सुलभ समाधान केंद्र साबित होंगे, जिससे आम आदमी को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस जनहितैषी अभियान से फर्रुखाबाद के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है और हर वर्ग का समर्थन पार्टी को मिल रहा है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें