कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

विजयदशमी पर श्री राजपूत करणी सेना ने किया शस्त्र पूजन, समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता

फर्रुखाबाद। विजयदशमी के पावन पर्व पर श्री राजपूत करणी सेना के बैनर तले दीनदयाल बाग स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौड़ के आवास पर सोमवार शाम को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान समाज में एकता, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद समाप्त कर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की अपील की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष महेश पाल उपकारी, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, राजपूताना ग्रुप के डायरेक्टर संदीप राठौर और जिला पंचायत सदस्य आदित्य राठौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें एकता, सद्भाव और समाज के प्रति अपने दायित्वों का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए और आपसी भाईचारे को प्राथमिकता देनी चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य आदित्य राठौर ने कहा कि समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करेंगे और सुख-दुख में साथ निभाएंगे। आपसी एकता और सहयोग से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा का विशेष महत्व है। क्षत्रिय समाज के लोग इस पर्व पर अपने शस्त्रों का पूजन कर परंपराओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी को मिल-जुलकर काम करना चाहिए। आपसी खींचतान और मतभेदों से समाज कमजोर होता है, इसलिए सभी को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह राठौड़, कुलदीप सिंह, नगर अध्यक्ष कीर्तिवर्धन सिंह, आईटी सेल प्रभारी अभिषेक राठौर, क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष आशुतोष राठौर, विवेक राठौर, राहुल चौहान, राजीव चौहान, भूपनेश भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष अतुल, धर्मराज सिंह, गौरव राघव, देवेश सिंह, शिवेश ठाकुर, गौरव राठौर और सचिन सिंह, सोनू परिहार, कन्हैया सिंह सहित क्षत्रिय समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने समाज में एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें