कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

गांधी ग्राम में डॉ. युवराज सिंह का जनसंपर्क: अमृतपुर क्षेत्र में जनसेवा और सक्रियता से जनता के दिलों में बना रहे खास जगह

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद:अमृतपुर क्षेत्र में अपनी संवेदनशीलता, जनसेवा और विकासपरक सोच के लिए विशेष पहचान रखने वाले डॉ. युवराज सिंह लगातार जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बना रहे हैं। इसी क्रम में आज उनका दौरा अमृतपुर क्षेत्र के गांधी ग्राम, आदरणीय रैना कुशवाहा जी के निवास स्थान पर हुआ, जहाँ उन्हें क्षेत्रवासियों का अभूतपूर्व स्नेह और आतिथ्य प्राप्त हुआ।

इस दौरान मान सिंह , श्री पाल , बनाफ़र , अमित कुमार , रामवीर , पंकज और लक्ष्मण जैसे सम्मानित साथियों व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में विभिन्न जनहित के विषयों पर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई। डॉ. युवराज सिंह समय-समय पर अमूल्य स्वास्थ्य शिविरों और सामाजिक पहलों (जैसे 1300 से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण) के माध्यम से लगातार आमजन की सेवा में सक्रिय हैं।

स्थानीय वरिष्ठों और जनों से मिले इस आदर, गर्मजोशी और अटूट विश्वास ने यह साबित कर दिया है कि डॉ. युवराज सिंह का जनसेवा का संकल्प क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें