कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद में कादरीगेट चौराहे पर भीषण जाम, घंटों फंसी रही एंबुलेंस; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के कादरीगेट चौराहे पर एक बार फिर भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कादरीगेट से मसेनी जाने वाले मार्ग पर लगे जाम में राहगीर और स्थानीय लोग घंटों परेशान होते रहे। हालात इतने खराब हो गए कि मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

बताया जा रहा है कि जाम के कारण एंबुलेंस को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में एंबुलेंस को लालगेट के रास्ते लोहिया अस्पताल की ओर जाना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के सुचारु संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हैरानी की बात यह है कि कादरीगेट चौराहे पर ट्रैफिक लाइट होने के बावजूद लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। इस मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम के कारण राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अब सवाल यह है कि आखिर ट्रैफिक लाइट होने के बाद भी जाम की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है? स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यातायात पुलिस इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी व्यवस्था करेगी, ताकि आम जनता के साथ-साथ एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता lमिल सके।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें