रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
जनपद फर्रुखाबाद आदर्श रामलीला कमेटी राजेपुर राठौरी की ओर से बुधवार, 21 अक्टूबर को श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। आचार्य कमल किशोर अग्निहोत्री ने विधि-विधान से गणेश पूजन संपन्न कराया। रामलीला को लेकर कमेटी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 22 अक्टूबर को भगवान शंकर की बारात निकाली जाएगी, जबकि 23 अक्टूबर से रात में विभिन्न लीलाओं का मंचन शुरू होगा। दो नवंबर को रावण वध के साथ रामलीला महोत्सव का समापन होगा।

कमेटी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद, 24 अक्टूबर को भगवान श्रीराम की बारात और राम विवाह, 25 अक्टूबर को कैकेयी के वरदान और राम वन गमन की लीला का मंचन किया जाएगा। 26 अक्टूबर को निषादराज से भेंट और केवट संवाद, जबकि 27 अक्टूबर को दशरथ मरण एवं भरत मिलाप की लीला प्रस्तुत होगी।

इसी क्रम में 28 अक्टूबर को सीता हरण, 29 अक्टूबर को राम-सुग्रीव मित्रता और सीता की खोज, 30 अक्टूबर को लंका दहन एवं सेतु लीला और 31 अक्टूबर को अंगद-रावण संवाद तथा लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन होगा। एक नवंबर को कुंभकरण वध, मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला प्रस्तुत की जाएगी। दो नवंबर को दिन में अहिरावण वध, नारांतक वध और रावण वध का मंचन होगा। इसी दिन रात में राजगद्दी के साथ नाट्य कार्यक्रम में वीर महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा प्रस्तुत की जाएगी।
कमेटी ने की रामलीला में पहुंचने की अपील रामलीला महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी कमेटी के पदाधिकारियों और सहयोगियों को सौंपी गई है। कमेटी में चेयरमैन मुन्नू सिंह, अध्यक्ष उमेश सिंह फौजी (पूर्व प्रधान), कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह फौजी, उपाध्यक्ष देश दीपक सिंह (दीपू फौजी) और रिंकू सोमवंशी, महामंत्री सुबोध सिंह राठौर, मंत्री अश्वनी सिंह व अक्षय कुमार (फौजी) तथा कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह यादव शामिल हैं।
इसके अलावा मेला प्रबंधक राम प्रकाश सिंह, ब्रजेश सिंह और कुलदीप अग्निहोत्री (डब्बू, पत्रकार) सहित रोहित कुशवाहा, नीतीश कुमार और विशु कुमार समेत अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
कमेटी ने क्षेत्रीय लोगों से रामलीला महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेने और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि मेला परिसर में मदिरापान करके आने पर प्रतिबंध रहेगा।




