कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

इंजेक्शन लगने के आधे घंटे बाद 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के भरखा गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के करीब आधे घंटे बाद 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भरखा निवासी श्रीपाल कुशवाह पुत्र हरिसिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक नीरज पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद संचालक के दुकान बंद कर फरार होने की बात भी सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, श्रीपाल की तबीयत खराब होने पर वह इलाज कराने मेडिकल स्टोर पर गए थे। आरोप है कि वहां संचालक नीरज ने उनकी नस में इंजेक्शन लगाया। इसके करीब आधे घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। श्रीपाल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियां हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की शादी होनी बाकी है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों ने घटना की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) फर्रुखाबाद को भी दी। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, श्रीपाल की मौत के बाद मेडिकल स्टोर संचालक के दुकान बंद कर फरार होने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर परिजनों ने संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक नीरज द्वारा श्रीपाल का इलाज किए जाने के बाद उनकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

इंजेक्शन लगाने के बाद मौत होने के आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें