रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
राजेपुर (फर्रुखाबाद) एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने राजेपुर ब्लॉक सभागार स्थित मतदान स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम और एएसपी ने मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

मतदान स्थल पर पुलिस की निगरानी, फायर ब्रिगेड भी तैनात
मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान स्थल के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात की गई है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।




